ये सावधानियाँ रसोई गैस प्रयोग के दौरान जरुर रखें

rasoi lpg gas prayog savdhaniyan

रसोई गैस एक ज्वलनशील पदार्थ है और इसे होने वाली दुर्घटनाओं की ख़बरें हम यदा-कदा सुनते रहते है|

हालाँकि हम जिन एल.पी.जी. सिलेंडर का प्रयोग करते है वे सुरक्षित होते है, फिर भी हमें रसोई गैस के प्रयोग के दौरान कुछ सावधानियाँ ज़रुर रखती चाहिए और रसोई गैस से जुड़े महत्वपूर्ण नंबर सेव करके रखने चाहिए।

रसोई गैस के उपयोग में रखें ये सावधानियां

    1. हमेशा BIS-प्रमाणित उपकरणों का ही प्रयोग करें |
    2. नया सिलेंडर लेने पर कंपनी सील और सुरक्षा टोपी को अच्छे से जाँच कर लें|
    3. गैस के साथ आई सुरक्षा टोपी को गैस के साथ ही बांध कर रखें|
    4. किसी अच्छे मैकेनिक से अपने गैस उपकरणों की नियमित जांच और सर्विस करवाते रहें|
    5. सिलेंडर खाली होने पर उसे सुरक्षा टोपी लगाकर ठंडे और हवादार स्थान पर रखें|
    6. गैस का प्रयोग न करते समय और रात को सोने से पहले रेगुलेटर नोब को ऑफ कर दें|
  1. सिलेंडर को हमेशा ज़मीन पर सीधी स्थिति में रखें और गैस स्टोव हमेशा सिलेंडर से ऊँचे प्लेटफॉर्म पर रखें|
  2. ध्यान रहे खिड़की या दरवाज़ों के परदे गैस स्टोव के आसपास न हो|
  3. गैस सिलेंडर को किसी गर्मी के स्रोत और ज्वलनशील पदार्थ जैसे केरोसिन इत्यादि से दूर रखें|
  4.  रसोई में रबर, जूट, चटाई जैसे जल्दी आग पकड़ने वाली चीजों का भण्डारण न करें|
  5. इलेक्ट्रिक उपकरण जैसे फ्रिज इत्यादि भी रसोई में न रखें तो अच्छा है|
  6. यदि गैस लीक हो रहा हो तो :
    • हवा के आवागमन के लिए सभी दरवाज़े और खिड़कियाँ खोल दें|
    • अगरबत्ती, मोमबती और अन्य लैंप इत्यादि बंद कर दें|
    • गैस का रेगुलेटर बंद कर दें और सारे गैस स्टोव भी बंद ही रखें|
    • सेफ्टी टोपी को सिलेंडर के ऊपर वापस लगा दें|
    • घर के इलेक्ट्रिक स्विच प्रयोग में न लें|
    • अपने गैस वितरक या गैस आपातकालीन सेवा को 1906 पर सूचित करें|
  7. प्रयोग के दौरान:
    • पहले माचिस जलाएं, फिर गैस को चालू करें|
    • रसोई में सूती कपड़े पहने रहें, सिंथेटिक कपड़े पहन रसोई में काम न करें
    • रसोई का उपकरणों को पकड़ने के लिए अपने पहने हुए कपड़ों का प्रयोग न करें|
    • चालू गैस पर कुछ चड़ा कर भूल न जाएँ, उस पर पूरा ध्यान रखें|
स्त्रोत: ये जानकारी और इसके साथ उपयोग किये चित्र भारत सरकार की सेवा http://www.mylpg.in/ से लिए गए है|

10 Replies to “ये सावधानियाँ रसोई गैस प्रयोग के दौरान जरुर रखें

  1. आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल रविवार (03-01-2016) को "बेईमानों के नाम नया साल" (चर्चा अंक-2210) पर भी होगी।

    सूचना देने का उद्देश्य है कि यदि किसी रचनाकार की प्रविष्टि का लिंक किसी स्थान पर लगाया जाये तो उसकी सूचना देना व्यवस्थापक का नैतिक कर्तव्य होता है।

    चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
    जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
    सादर…!
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

  2. आपने बहुत ही अच्छा सुझाव दिया है रसोई गैस से सुरक्षा के लिए ।
    और मै लोगों को इसके प्रति इसके बारे मे जानकारी शेयर करेंगे ।
    नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.