पानी पिने के भी है कुछ नियम, इस वक़्त कभी न पिए…..

rules for drinking water

 

पानी हमारे लिए सबसे ज्यादा जरुरी हैं जिसके बिना हम नहीं रह सकते मर जायेंगे यह भी कहा जाता है कि खूब पानी पीने से सेहत ठीक रहती है बल्कि डॉक्टरों की माने तो भोजन से ज्यादा पानी पीना चाहिए। पानी पीने से न सिर्फ आपका हाजमा ठीक रहता है बल्कि आपके चेहरे पर भी निखार आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आचार्य चाणक्य ने इस समय पानी पीने को विष के समान बताया है।

भोजन के एकदम पहले नहीं पीना चाहिए पानी
भोजन के एकदम पहले पानी नहीं पीना चाहिए। खाना खाने के बाद जब तक खाना पच ना जाए, तब तक पानी पीना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है। यदि कोई व्यक्ति भोजन के तुरंत बाद ज्यादा पानी पी लेता है तो उसके पाचन तंत्र को भोजन पचाने में परेशानियां होती हैं।

भोजन के तुंरत बाद नहीं पीना चाहिए पानी
भोजन के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए क्‍योंकि वो तुरंत बाद पानी पीने से वह विष के समान कार्य करता है अर्थात पानी फायदा के जगह नुकसान पहुंचाता है, आयुर्वेद में भी यह माना गया है कि खाना खाने के लगभग एक से दो घंटे के बाद ही पानी पीना चाहिए।

शारीरिक परिश्रम के बाद न पीए पानी
शारीरिक परिश्रम करने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसे काम करने के बाद, कम से कम आधे घंटे रुककर पानी पीना चाहिए। थके होने या कड़ी मेहनत के तुरंत बाद पानी पीने पर शरीर में कई विकार उत्पन्न हो सकते हैं।

नहाने के तुरंत बाद
कुछ लोगों को नहाते ही पानी पीने की आदत होती है। ऐसे लोगों को नहाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। इससे पाचन क्रिया कमजोर हो सकती है। साथ ही नहाने के बाद शरीर का तापक्रम ठंडा रहता है इसलिए पानी पीना हानिकारक हो सकता है।

One Reply to “पानी पिने के भी है कुछ नियम, इस वक़्त कभी न पिए…..”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.