पुलिस FIR करने के लिए Mobile App, यहां से करें डाउनलोड

भारत में पुलिस सेवा में सुधार हो रहा है। अब मोदी सरकार के डिजिटलाइजेशन के द्वारा इनकी सेवाओं को जोड़ा जा रहा है। जिससे कि पुलिस शिकायत आसानी से हो सके तथा आम जनता को परेशान का सामना ना करना पड़े। बिहार, उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्यों में पुलिस शिकायत दर्ज करने के लिए मोबाइल ऐप लांच कर दिया गया है। साथ ही आप अपने राज्य में भी पुलिस को ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं।

वैसे तो हर राज्य में पुलिस की ऑनलाइन सेवा शुरू कर दी गई है लेकिन मोबाइल ऐप के मामले में कुछ राज्य अभी तक पीछे हैं। लेकिन भारत के दो बड़े राज्य बिहार और उत्तर प्रदेश में मोबाइल ऐप की सेवा लांच कर दी गई है। यानी कि ये दो राज्य के लोग अपनी शिकायत मोबाइल ऐप के जरिए दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।

पुलिस मोबाइल ऐप आ जाने से आम जनता को बहुत सारे फायदे मिले हैं। या यूं कहे कि समस्या से निजात मिल गई है। थाने से दूर गांव के लोग अपनी शिकायत बिना पुलिस स्टेशन गए ही शिकायत कर पाएंगे। थाना में शिकायत के नाम पर पुलिस वाले पैसा भी ऐंठते हैं जो कि बंद हो जाएगा। लेकिन बगैर पढे लिखे लोगों और नेटवर्क की कमी के कारण परेशानी बनी रहेगी।

यूपी पुलिस

  1. उत्तर प्रदेश पुलिस ने जनता की सेवा में एक मोबाइल ऐप लांच किया है जिसकी मदद से आप घर बैठे शिकायत या एफआईआर दर्ज करा सकते हैं। इस एंड्रॉयड मोबाइल ऐप का नाम UPCOP है जिसे आप गूगल के प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
  2. UPCOP ऐप में खोया-पाया और गुमशुदगी की भी रिपोर्ट लिखावाने का विकल्प दिया गया है। इसके अलावा इस ऐप के जरिए प्रदर्शन और रैली के लिए अनुमति भी ली जा सकती है। साथ ही UPCOP ऐप में चरित्र प्रणाम पत्र, शव की शिनाख्त के लिए शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी ली जा सकती है। कुल मिलाकर इस ऐप के जरिए 22 सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है।
  3. UPCOP ऐप में वरिष्ट नागरिकों और दिव्यांगों के लिए अलग से एक फीचर दिया गया है। इसके अलावा ऐप के जरिए जागरुकता फैलाने का भी काम किया जाएगा।

बिहार पुलिस

  • बात अगर पुलिस सेवा की करें तो हर राज्य की पुलिस का काम होता है जनता की रक्षा करना। तो लगभग हर राज्य की पुलिस ऐसे ही काम करेगी।
  • बिहार पुलिस ऐप रिव्यू के आधार पर बात करें तो लोग शिकायत कर रहे हैं कि पुलिस समय पर जवाब नहीं दे रही है और ओटीपी नहीं मिल रहा है।
  • बिहार पुलिस ऐप डाउनलोड के लिए यहां क्लिक करें।
  • साथ ही यदि आप अपने राज्य की पुलिस का मोबाइल ऐप जानना चाहते हैं तो गूगल प्ले स्टोर में जाकर सर्च करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.