मच्छर से बचाव के 15 उपाय : डेंगू, मलेरिया के मच्छरों से बचाव के तरीके

15 tarike machchar se bachav ke upay

 

मच्छरों का काटना न सिर्फ बहुत ही सताने और परेशान करने वाला होता है, ये मलेरिया, चिकुनगुनिया और डेंगू जैसे घातक बिमारियों के भी कारण बन सकते है, इसलिए अपने परिवार को मच्छरों से बचाने का उपाय करना आवश्यक हो जाता है|

आइये जानते है कि मच्छरों से बचाव के लिए हमारे पास क्या क्या विकल्प और उपाय उपलब्ध है:

मच्छरों से बचाव के लिए बाजार में उपलब्ध उत्पाद

1. इलेक्ट्रिक लिक्विड मशीन : मच्छरों से बचाव के लिए जो सबसे अधिक प्रयोग किया जाने वाले उपाय है, वह है इलेक्ट्रिक लिक्विड मशीन, जिसमे मच्छरों को भगाने वाले द्रव्य को बिजली के प्रयोग से गैस के रूप में वातावरण में छोड़ा जाता है|
इस इलेक्ट्रॉनिक मशीन के प्रयोग के लिए बिजली की आवश्यक है, इसलिए यदि रात में लाइट चली गयी तो ये उपाय आपके काम नहीं आएगा|
इलेक्ट्रिक लिक्विड मशीन - मच्छरों से बचाव
2. मच्छरों की कोइल: मच्छरों से बचाव के लिए ये उत्पाद बहुत पहले से बाजार में है, इसमें मच्छरों को भगाने के लिए कोइल अगरबती की तरह धुँआ छोड़ता है|
मच्छरों की कोइल
3. पेपर फ़ास्ट कार्ड: ये बाजार में हाल ही में आये नए उत्पाद है, इसमें पेपर को जलाकर धुँआ किया जाता है, और ये किसी स्थान पर मच्छरों से बचाव के सबसे तेज तरीकों में से एक है|
4. काला हिट जैसे स्प्रे : मच्छरों और कोकरोच से बचाव के लिए अभी काला हिट जैसे स्प्रे करने वाले उत्पाद का उपयोग भी बढ़ने लगा है, इन्हें प्रयोग करते समय सावधानी रखें की ये आपके मुंह और नाक के सीधे संपर्क में न आये|
ये मच्छरों के अतिरिक्त अन्य कई प्रकार के कीट-पतंगों के लिए भी प्रयोग किये जाते है|
काला हिट
5. त्वचा पर लगाने वाली क्रीम:  यदि आप बहार खेल रहे है या किसी नए स्थान पर जा रहे है, तो आप त्वचा पर लगाने वाली क्रीम का प्रयोग कर मच्छरों से बचाव कर सकते है|
Odomos बाजार में इसके लिए सबसे अधिक जाना जाने वाला ब्रांड है, जिसमे कई प्रकार के अलग अलग प्रकार के उत्पाद जैसे रोल, स्प्रे, लोशन इत्यादि रूप उपलब्ध है|
6. मच्छरों के लिए इलेक्ट्रिक बैट: इस इलेक्ट्रिक बैट से आप किसी बंद स्थान के गिने चुने मच्छरों को आसानी से निपटा सकते है|
इन बैट में बैटरी के प्रयोग से तेज बिजली का झटका पैदा किया जाता जाता है, जिससे मच्छर जैसे किट इसके संपर्क में आते ही निपट जाते है|
मच्छरों के लिए इलेक्ट्रिक बैट
7. मच्छर जाली: मच्छरों से बचाव के लिए सबसे पहले किये जाने वाले उपायों में से एक, यदि आप बिना नुकसानदेह केमिकल वाले उत्पादों के प्रयोग किये सस्ते से उपाय को आजमाना चाहते है तो मच्छर जाली का प्रयोग कर सकते है|
मच्छर जाली
विशेषकर छोटे बच्चों और नवजात शिशुओं के लिए मच्छरों से बचाव के लिए मच्छर जाली सबसे उपयुक्त तरीका है|
बच्च्रों के लिए मच्छर जाली

मच्छरों से बचाव के प्राकृतिक उपाय

बहुत से घरेलु और प्राकृतिक उपाय अपना कर भी हम मच्छरों से अपना बचाव कर सकते है|
8. नीम तेल : नीम का तेल मच्छरों को आपसे दूर रखने में कारगर हो सकता है, इसे नारियल के तेल के साथ बराबर मात्रा में मिलाकर प्रयोग किया जा सकता है| नारियल और नीम के तेल का दिया जलाकर भी इसका प्रयोग किया जा सकता है।
मच्छरों से बचाव - नीम तेल

9. लैवेंडर फूल या तेल : लैवेंडर का फूल या उसका तेल भी मच्छरों को दूर रखने के उपयोगी पाए गए है|

10. नींबू नीलगिरी का तेल (Lemon Eucalyptus Oil) : ये तेल भी मच्छरों और अन्य कीट जीवों को दूर रखने के लिए जाना जाता है|
मच्छरों से बचाव - निम्बू निलगिरी तेल
 
11. ये तेल भी रखते है मच्छरों को दूर: नीलगिरी, दालचीनी , अरंडी , मेंहदी, देवदार, सोयाबीन, लौंग और पुदीना के तेल का प्रयोग भी आप मच्छरों को दूर रखने में कर सकते है|
12. घर में लगायें ये पौधे: कुछ पौधों में मच्छरों को दूर भगाने वाली गंध और गुण पाया जाता है, इन पौधों को घर में लगाना मच्छरों से बचाव का एक और प्राकृतिक उपाय हो सकता है|  ये पौधे है Citronella , नींबू बाम, कटनीप, मेरीगोल्ड, तुलसी, लैवेंडर, पुदीना, लहसुन, गेंदा और मेंहदी|
पौधों में मच्छरों को दूर भगाने

13 अजवायन पाउडर : कुछ प्रयोगों में अजवायन का पाउडर मच्छरों कारगर सिद्ध हुआ है, इसलिए यदि आपको किसी स्थान पर ज्यादा मच्छर होने का अंदेशा है, वहां पर अजवायन पाउडर का छिड़काव कर सकते है।

अजवायन पाउडर द्वारा मच्छरों से बचाव

14. मच्छर भगाने वाले मोबाइल एप और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर :  कुछ मोबाइल एप और सॉफ्टवेयर भी मच्छरों को दूर भगाने का दावा का रहे है, इन एप से ऐसी फ्रीक्वेंसी की ध्वनि तरंगे उत्पन्न कर सकते है जो हमारे कानों को नहीं सुनाई देंगी लेकिन मच्छरों को ये आवाजें पसंद नहीं आएगी, और इससे वे दूर भाग जायेंगे।

मच्छर भगाने वाले मोबाइल एप

 

इसके लिए आप अपने मोबाइल के एप स्टोर में जाकर “mosquito repellent app” लिखकर खोजें और ऐसे किसी सॉफ्टवेर को डाउनलोड कर प्रयोग कर सकते है।

15. इन बातों का भी रखें ध्यान

मच्छरों से बचाव के लिए आप इन बातों का भी जरुर ध्यान रखें:

  • घर के आस पास या अंदर कहीं पानी जमा न होने दें
  • खुला पानी ढक कर रखें
  • घर की खिडकियों पर जाली लगवा कर रखें जिससे मच्छर घर में आसानी से प्रवेश न कर सके
  • लंबी बांह वाले और शरीर को अधिक से अधिक ढकने वाले कपड़े पहने और बच्चों को पहनाएं
  • घर के पानी वाले सयंत्र नियमित रूप से साफ करते रहें

2 Replies to “मच्छर से बचाव के 15 उपाय : डेंगू, मलेरिया के मच्छरों से बचाव के तरीके

  1. आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल शुक्रवार (20-05-2016) को "राजशाही से लोकतंत्र तक" (चर्चा अंक-2348) पर भी होगी।

    सूचना देने का उद्देश्य है कि यदि किसी रचनाकार की प्रविष्टि का लिंक किसी स्थान पर लगाया जाये तो उसकी सूचना देना व्यवस्थापक का नैतिक कर्तव्य होता है।

    चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
    जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।

    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ
    सादर…!
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.