Youtube Videos के लिए Free Music कहां से डाउनलोड करें

कल हमने बात की थी की कैसे आप अपनी यूट्यूब विडियो को edit कर सकते हो। इसके लिए हमने आपको कुछ सॉफ्टवेयर के बारे में बताया था। जिसका यूज करके आप बहुत अच्छी विडियो तैयार कर सकते हो। लेकिन जब आप कोई भी विडियो बनाओगे या तैयार करने की सोचोगे तो आपको उसे खूबसूरत बनाने के लिए बैकग्राउंड म्यूजिक की जरूरत तो होगी ही।

क्योंकि अगर आप उसमें हल्का सा बैकग्राउंड म्यूजिक नहीं लगाओगे तो आपकी विडियो में जो ऑडियो आयेगा उसमें इतना मजा नहीं आयेगा। जिससे सुनने वाले को भी खास नहीं लगेगी। इसलिए विडियो के लिए बैकग्राउंड म्यूजिक बहुत जरूरी होता है। इसी को देखते हुए आज हम आपको बताने इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं।

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हिन्दी इंटरनेट में, आज आप यहां पर जानेंगे की कैसे हम अपनी यूट्यूब विडियो के लिए म्यूजिक डाउनलोड कर सकते हैं। आपको ये भी बता देते हैं की आपको विडियो के लिए बिना कॉपीराइट वाला म्यूजिक लेना है। जिससे की आपको कोई दिक्कत ना आये। वरना आपके चैनल पर कॉपीराइट स्ट्राइक आ सकती है।

इसके लिए आपको बहुत सारी वेबसाइट मिल जायेंगी लेकिन उन वेबसाइट से डाउनलोड किये हुए बैकग्राउंड म्यूजिक में आपको हर बार नीचे Credit देना पडेगा। इससे बचने के लिए आप यूट्यूब की म्यूजिक लाइब्रेरी का इस्तेमाल कर सकते हो। लेकिन इसमें भी कुछ म्यूजिक में आपको credit देने की जरूरत पड सकती है। इससे बचने के लिए हम आपको बताते हैं की कैसे आप इसका प्रयोग कर सकते हो।

सबसे पहले तो यूट्यूब को ओपन करके उसने साइन इन कर लीजिए। और उसके बाद में अपने डैशबोर्ड में आ जाइए। इसके बाद आप सबसे नीचे जायें। यहां पर आपको Create का ऑप्शन मिलेगा। आपको उसको क्लिक करना है। इसके बाद भी आपको दो ऑप्शन और मिलेंगे जिनमें से आपको एक म्यूजिक वाले पर क्लिक करना है। यहां पर क्लिक करने के बाद आपको सामने बहुत सारे फ्री म्यूजिक मिल जायेंगे।

इसके बाद म्यूजिक लिस्ट मिल जायेगी। आप उनको बिना चालू करके सुन सकते हैं और लास्ट में डाउनलोड को बटन पर क्लिक करके उसे डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन क्रेडिट देने से बचने के लिए आपको म्यूजिक लिस्ट से ऊपर वाले ऑप्शनों में Attribute Not Required पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको जो म्यूजिक मिलेंगे उनमें से आपको जो पसंद आये आपको उसको चुन सकते हैं और अपनी विडियो में यूज कर सकते हैं। आप इसमें अपनी मनपसंद कैटेगरी भी सुनिश्चित कर सकते हैं और अपने मनपसंद म्यूजिक का लाभ ले सकते हैं।

उम्मीद करता हूँ आपको ये पसंद आया होगा अगर आपका कोई सवाल है तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.