मोबाइल फोन को बनायें कम्प्यूटर के लिए एक माउस या की-बोर्ड

अब आप कौन सा माउस या की-बोर्ड इस्तेमाल कर रहें हैं। क्या आपका माउस बीच-बीच में कुछ गडबड कर देता है। क्या उसके बटन जल्दी काम नहीं करते और आप एक नये माउस को खरीदने के बारे में सोच रहें हैं। ऐसे में नया माउस ना खरीदकर आप अपने मोबाइल फोन को ही माउस में बदल सकते हैं और बिल्कुल माउस जैसा काम कर सकते हैं।

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हिन्दी इंटरनेट में, आज हम मोबाइल को माउस की तरह कैसे उपयोग में लायें इसके बारे में चर्चा करने वाले हैं। माउस भी कम्प्यूटर या लैपटॉप का एक महत्वपूर्ण अंग है। यह एक इनपुट डिवाइस है। अब आपको बताते है की कैसे आप मोबाइल फोन को कम्प्यूटर या फिर लैपटॉप के लिए उस माउस बना सकते हो।

मोबाइल को माउस की तरह इस्तेमाल करने के लिए आपको एक ऐप की जरूरत होगी जिसका नाम रिमोट माउस है। इसी ऐप की मदद से आप ये काम आसानी से कर सकते हैं। इसकी मदद से आप कम्प्यूटर के और भी कई काम कर सकते हैं। इस ऐप को आप डाउनलोड कर लिजिए और उसको इंस्टॉल कर लिजिए। आप इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लिजिए जिसका नाम है Remote Mouse या आप यहां से भी इसे डाउनलोड कर सकते हो Download Now

इसे डाउनलोड करने ने के इंस्टॉल करें और इससे बाद आपको अपने लैपटॉप या कम्प्यूटर पर ब्राउजर ओपन करके remotemouse.net को ओपन करके करना है। वहां से आपको आपको अपने लैपटॉप या कम्प्यूटर के हिसाब से रिमोट सर्वर को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आप इसे इंस्टॉल कर लिजिए। अब इसको ओपन करें और अपने फोन में रिमोट माउस की ऐप को भी ओपन करें।

अब इन दोनों को same wifi नेटवर्क से जोडे। इसके लिए अपने फोन से रिमोट माउस ऐप से लैपटॉप के माउस सर्वर को स्कैन करके connect कर दे। एक दूसरे से जुडने के बाद आपका मोबाइल माउस की तरह वर्क करना शुरू कर देगा। अब माउस वाला सारा काम आप इस ऐप के जरिए माउस की तरह कर सकते हो।

अगर यही काम आप लैपटॉप की बजाय कम्प्यूटर कर करते है तो इसके लिए आपको एक अलग से वाई-फाई की डिवाइस की जरूरत होगी। ये आपको ऑनलाइन 200 से 300 तक की मिल जायेगी। अगर आप इसे खरीदना चाहते हो तो यहां से खरीद सकते हो- Buy Now

अगर आप इसको माउस के लिए उपयोग नहीं करना चाहते तो आप इसको अपने कम्प्यूटर या लैपटॉप के लिए की-बोर्ड बना सकते हो। इससे आप अपने लैपटॉप को पूरी तरह से कंट्रोल कर सकते हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.