
कंप्यूटर टाइपिंग स्पीड बढानी है?
कंप्यूटर पर बिना कीबोर्ड की तरफ नजरें किये फर्राटे से टाइप करते हुए लोगों को देखकर आपको अचरज तो होता ही होगा, लेकिन क्या आप जानते है इस खूबी को पाने के लिए उन्होंने बहुत समय का अभ्यास किया है |
कंप्यूटर से इस वेबसाइट पर करें अभ्यास
यदि आप भी कंप्यूटर पर टाइपिंग करना सीखना चाहते है या फिर अपनी टाइपिंग की गति बढ़ाना चाहते है, इस वेबसाइट से आपको भरपूर मदद मिलेगी |

इस वेबसाइट की ख़ासियत यह है कि यहाँ आप अंग्रेजी के अलावा अन्य ४० भाषाओं में टाइपिंग का अभ्यास कर सकते है, जिसमे हिंदी भी शामिल है|

इस वेबसाइट पर दिए “टाइपिंग टेस्ट” के माध्यम से आप सबसे पहले अपनी टाइपिंग स्पीड जाँच सकते है| उसके बाद “टाइपिंग का अभ्यास”, “टाइपिंग प्रतियोगिता” इत्यादि कई टूल्स के माध्यम से आप हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में अपनी टाइपिंग स्पीड को सुधार सकते है|
इस वेबसाइट पर जाएँ:
http://10fastfingers.com/