स्वतंत्रता दिवस के अवसर में अब तक के प्रधानमंत्रीयो और राष्ट्रपतियो के बारे में जानिये

जैसे की हम इस साल 2017 में 70वी. आजादी का जश्न मना रहे है और यह दिन हमारे पुरे देश के लिए पुरे ख़ुशी और उल्लास का दिन रहता है यह हमारे देश का एक ऐसा त्यौहार है जिसमे हर प्रकार के धर्म के लोग इसे मनाते है लेकिन जैसे की सब जानते है इस दिन हमारा देश 15 अगस्त सन 1947 में आजाद हुआ था जिसमे आज पुरे 70 साल हो चुके है …

हमारे देश को आजाद कराने में कई महापुरुष का हाथ था जिनकी बदौलत आज हम इस आजादी को बहुत धूम धाम से मना पाते है … आज हम आपको इस मौके में एक बहुत ही अच्छी बात बताने वाले है जो आपको आगे चलकर काफी काम आ सकती है ..चाहे वो फिर किसी एग्जाम में या फिर कई मौखिक परीक्षा में याने हम आपको एक प्रकार से जनरल नॉलेज बताने वाले है …हम आपको आज 1947 से लेकर आज तक के प्रधानमंत्रियो व राष्ट्रपतियो के बारे में बताने वाले है ..तो आइये जानते है उनके पुरे कार्यकाल के साथ

यह है 1947 से लेकर अब तक के प्रधानमंत्रियो व राष्ट्रपतियों की सूचि :-

प्रधानमंत्रियो की सूचि

  1. जवाहरलाल नेहरु (15-अगस्त 1947 से 27-मई -1964) – इंडियन नेशनल कांग्रेस
  2. गुलजारी लाल नंदा (27-मई-1964 से 9-जून-1964)- इंडियन नेशनल कांग्रेस
  3. लाल बहादुर शास्त्री (9-जून-1964 से 11-जनवरी-1966)- इंडियन नेशनल कांग्रेस
  4. गुलजारी लाल नंदा (11-जनवरी-1966 से 24-जनवरी-1966) – इंडियन नेशनल कांग्रेस
  5. इंदिरा गांधी (24-जनवरी-1966 से 24-मार्च-1977)- इंडियन नेशनल कांग्रेस
  6. मोरारजी देशाई (24-मार्च-1977 से 28-जुलाइ-1979) – जनता पार्टी
  7. चरण सिंह (28-जुलाइ-1979 से 14-जनवरी-1980) – जनता पार्टी
  8. इंदिरा गांधी (14-जनवरी-1980 से 31-अक्टूबर-1984) – इंडियन नेशनल कांग्रेस
  9. राजीव गांधी (31-अक्टूबर-1984 से 2-दिसम्बर-1989) – इंडियन नेशनल कांग्रेस
  10. वी.पी सिंह (2-दिसम्बर-1989 से 10-नंवबर-1990) – जनता दल
  11. चन्द्र शेखर (10-नंवबर-1990 से 21-जून-1991) – समाजवादी जनता पार्टी
  12. पी.वी नरसिम्हा राव (21-जून-1991 से 16-मई-1996) – इंडियन नेशनल कांग्रेस
  13. अटल बिहारी वाजपयी (16-मई-1996 से 1-जून-1996) – भारतीय जनता पार्टी
  14. एच.डी देवे गोव्डा (1-जून-1996 से 21-अप्रैल-1997) – जनता दल
  15. इन्दर कुमार गुजराल (21-अप्रैल-1997 से 19-मार्च-1998) – जनता दल
  16. अटल बिहारी वाजपयी (19-मार्च-1998 से 22-मई-2004) – भारतीय जनता पार्टी
  17. मनमोहन सिंह (22-मई-2004 से 26-मई-2014) – इंडियन नेशनल कांग्रेस
  18. नरेन्द्र दामोदरदास मोदी (26-मई-2014 से अबतक ) – भारतीय जनता पार्टी

राष्ट्रपतियो की सूचि

  1. राजेंद्र प्रसाद (26-जनवरी-1950 से 12-मई-1962)
  2. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (13-मई-1962 से 13-मई-1967)
  3. जाकिर हुसैन (13-मई-1967 से 3-मई-1969)
  4. वराहगिरी वेंकट (3-मई-1969 से 20-जुलाई-1969)
  5. मोहम्मद हिदायतउल्ला (20-जुलाई-1969 से 24-अगस्त-1969)
  6. वराहगिरी वेंकट (24-अगस्त-1969 से 24-अगस्त-1974)
  7. फकरुदीन अली अहमद (24-अगस्त-1974 से 11-फरवरी-1977)
  8. बसप्पा दनाप्पा जत्ती (11-फरवरी-1977 से 25-जुलाई-1977)
  9. नीलम संजीव रेड्डी (25-जुलाई-1977 से 25-जुलाई-1982)
  10. जींयानि जेल सिंह (25-जुलाई-1982 से 25-जुलाई-1987)
  11. रामस्वामी वेंकटरमण (25-जुलाई-1987 से 25-जुलाई-1992)
  12. शंकर दयाल शर्मा (25-जुलाई-1992 से 25-जुलाई-1997)
  13. कोचेरिल रमन नारायणन (25-जुलाई-1997 से 25-जुलाई-2002)
  14. ए.पी.जे अब्दुल कलाम (25-जुलाई-2002 से 25-जुलाई-2007)
  15. प्रतिभा पाटिल (25-जुलाई-2007 से 25-जुलाई-2012)
  16. प्रणब मुखर्जी (25-जुलाई-2012 से 25-जुलाई-2017)
  17. राम नाथ कोविंद (25-जुलाई-2017 से अबतक )

उम्मीद करते है इस स्वंत्रता दिवस के अवसर में यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी …

हमारी पूरी हिंदी इन्टरनेट की टीम की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत बधाई …

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.