रेल शिकायत इस ऐप से करें, मिलेगा फटाक से फायदा!

वैसे तो भारतीय रेलवे सोशल मीडिया के जरिए मिली शिकायत पर भी तुरंत एक्शन लेता है. लेकिन अब उससे भी फास्ट सर्विस देने के लिए उसने एक नया ऐप लॉन्च किया है. अब खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि ऐप कितनी तेज व सुगमता से काम करने योग्य बनाई गई होगी. रेल मंत्रालय का कहना है कि अब पहले से ज्यादा तेज शिकायतों पर काम किया जाएगा. यहां पर आसानी से यात्री शिकायत दर्ज करा पाएंगे.

 

जानें क्या है रेल मदद

  1. इस ऐप के जरिए यात्री किसी भी तरह की शिकायत दर्ज करा पाएंगे.
  2. इसमें यात्रियों को अपना नाम और मोबाइल नंबर भरना होगा.
  3. इसके बाद ओटीपी की मदद से लॉग-इन कर सकेंगे.
  4. शिकायत करने के लिए यात्रियों को अपना PNR नंबर डालना होगा. इसके बाद शिकायत की लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी.
  5. साथ ही यात्री फोटो भी अटैच कर पाएंगे.
  6. सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप इस ऐप के जरिए जनरल डिब्बे में सफर कर रहे यात्री भी शिकायत कर पाएंगे.

 

‘रेल मदद’ के कुछ खास फीचर्स

  • रेल मदद के जरिए आप न्यूनतम इनपुट के साथ शिकायत दर्ज कर सकते हैं. इसके तहत खास आईडी जारी की जाती है. यह तत्काल कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को शिकायत ऑनलाइन भेज देता है. शिकायत पर की गर्इ कार्रवाई को एसएमएस के माध्यम से यात्री को भेजा जाता है.
  • एप विभिन्न हेल्पलाइन नंबर प्रदर्शित करता है. इनमें सिक्योरिटी, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर इत्यादि शामिल हैं. तत्काल सहायता के लिए सीधी कॉलिंग की सुविधा भी प्रदान करता है.
  • ऑफलाइन और ऑनलाइन मोड सहित शिकायत दर्ज करने के सभी तरीके एक प्लेटफॉर्म पर जोड़े जा रहे हैं.
  • इससे तेजी से मदद प्रदान किया जाएगा.
  • डाउनलोड के लिए यहां क्लिक करें.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.